बिहार

Bihar Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत

Sarita
24 Jan 2026 8:38 AM IST
Bihar  Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की  टक्कर, दो लोगों की मौत
x
Bihar Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर ने दो लोगों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गोड़िया पट्टी NH-727 मुख्य सड़क पर सीताराम चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान गोनौली निवासी 55 वर्षीय बद्री मियां और 23 वर्षीय जावेद आलम के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार थे। इस दौरान रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही बगहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Next Story