
x
Bihar Accident : बिहार में भागलपुर जिले में आज शनिवार को दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गयी तथा एक उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे का भयावह मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय उच्च मार्ग -31 पर नगरपाड़ा चौक के समीप की है। दोनों मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी पंकज राय (28) और बेगूसराय जिला निवासी दिवाकर कुमार यादव (26) के रूप में की गई है। गंभीर रुप से घायल उपचालक संचित कुमार को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी से गिट्टी लादकर समस्तीपुर जा रहा ट्रक और खगड़िया से चावल लेकर आ रहा ट्रक आपस में टकरा गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे में धंस गए। मौके पर ही दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। उपचालक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
TagsBihar Accidentदो ट्रकोंभिड़ंत2 मौत Bihar Accidenttwo truckscollision2 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





