Bihar Accident: बिहार के हाजीपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें बस में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए. वहीं, इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि बस पर सवार लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर नेपाल के विराटनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान गांधी सेतु पिलर संख्या 23 के पास बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी|
इस घटना में बस पर सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दो बुजुर्गों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बाकी श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी महाकुंभ स्नान के लिए गए थे और नेपाल के विराटनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे।
TagsBiharश्रद्धालुओंबसट्रकटकराईdevoteesbustruckcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





