
x
Bihar Accident : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरहरा के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण हादसे में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों को आशंका हुई कि कई लोगों की जान चली गई है।हादसे के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पलटी हुई स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो महनार से जंदाहा की ओर जा रही थी और इसकी रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से वाहन की खिड़कियों से फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
TagsBiharAccidentस्कॉर्पियोगड्ढेचारघायलBiharScorpioditchfourinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





