
x
Bihar Accident: वैशाली में हाजीपुर-जंदाहा मेन रोड पर चक सिकंदर के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो साल की बेटी घायल हो गए। मौके पर आस-पास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान महनार थाना इलाके के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव के रहने वाले रवि कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया।
मृतका के पति रवि कुमार ने बताया कि काजल मैट्रिक का एग्जाम दे रही थी। शुक्रवार को उसका एग्जाम दूसरी शिफ्ट में था। वह अपनी पत्नी और दो साल की बेटी इशिका के साथ बाइक से हाजीपुर एग्जाम सेंटर जा रहा था, तभी चक सिकंदर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर काजल सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBihar Accidentगर्भवती महिलाट्रककुचलापतिबेटीघायलBihar Accident: Pregnant woman crushed by truckhusband and daughter injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





