
x
Bihar Accident : दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर नरसारा चौक पर तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो में टक्कर हो गई, जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना विशनपुर थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही विशनपुर थाने की पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हैं, जिसमें एक की हालत काफी गंभीर है. मृतकों में एक ऑटो चालक राजेश साह है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम दरभंगा समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर नरसारा चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो को कुचल दिया|
इस भीषण टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में मोरो थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल की हालत काफी गंभीर है. घायलों में तारालाही निवासी लाल मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद अख़बार (36), समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र निवासी गौरव चौधरी की पुत्री दिव्या (21) और मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी छोटे लाल ठाकुर (65) शामिल हैं|
छोटे लाल की हालत गंभीर है. डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में पड़े आठ वर्षीय बच्चे और एक युवक (30) के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी अवधेश कुमार डीएमसीएच पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली. बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन मृतकों में एक की पहचान हो गयी है. आठ वर्षीय बच्चे और एक युवक के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है|
TagsBiharहादसामासूमतीनमौत Biharaccidentinnocentthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





