बिहार

Bihar Accident: सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत चार लोगों की मौत, अफरा-तफरी

Sarita
30 May 2025 8:12 AM IST
Bihar Accident: सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत चार लोगों की  मौत, अफरा-तफरी
x

Bihar Accident: गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सरोतर चंवर के समीप मेवात लाइन होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे एक टेम्पो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्रियों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मोतिहारी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में दीपक कुमार (40 वर्ष) जो कामाख्या साह का पुत्र है और यशराज कुमार (20 वर्ष) जो आशनरायण साह का पुत्र है।

ये दोनों मोहम्मदपुर लोहरगांव के निवासी हैं और केसरिया थाना क्षेत्र के हैं। इसके अलावा रितेश कुमार (10 वर्ष) और नीतीश कुमार की भी इस हादसे में मौत हो गई। दोनों सीवान जिले के मौका भगवानपुर के निवासी हैं और राधेश्याम साह के पुत्र बताए जाते हैं। घायलों में सनी कुमार, सुजल साह, अमन कुमार और रामजीवन कुमार शामिल हैं, जो मोहम्मदपुर गांव, वार्ड नंबर एक, पंचायत लोहरगांव, थाना केसरिया के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार सभी यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोतिहारी आए थे और रात वहीं गुजारी थी|

सुबह लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. टेम्पो खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बाद में चारों को गंभीर हालत में मोतिहारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी|

Next Story