
x
Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा में शनिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां जुलूस के दौरान एक ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. इससे ताजिया में करंट आ गया. इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 25 लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है|
बताया जा रहा है कि मुहर्रम जुलूस और ताजिया निकालने के लिए तीन गांवों के लोग जुटे थे. जुलूस में काफी भीड़ थी. हर साल जुलूस इसी रास्ते से गुजरता है, जुलूस के दौरान ताजिया 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. इसकी चपेट में कई लोग आ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 25 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोग इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि हर साल ताजिया जुलूस के दौरान बिजली काट दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया. ताजिया की ऊंचाई को लेकर प्रशासन हर साल ऊंचाई कम रखने को कहता है, लेकिन इस बार ताजिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार के मुताबिक, जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोरहा गांव में यह हादसा हुआ। जहां शनिवार की शाम मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे।
तभी ताजिया का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायलों में स्थानीय मुखिया और उपमुखिया भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को डीएमसीए अस्पताल भेजा गया है।
TagsBiharमुहर्रमहादसाताजियाकरंटएकमौतBiharMuharramaccidentTaziacurrentonedeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





