बिहार

Bihar accident: ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चालक फरार

Sarita
9 Feb 2025 8:31 AM IST
Bihar accident: ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत,  चालक फरार
x
Bihar accident: बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दुःखद खबर आई है। जहां एक ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोममरहरा गांव निवासी रविश कुमार अपने पुत्र राकेश कुमार (05) को मेला दिखाकर शुक्रवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बाघधाशा पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता रविश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है।
Next Story