
x
Bihar Accident : बिहार के वैशाली से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हाजीपुर-लालगंज SH-74 पर बस-ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ऑटो दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा करताहना थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान हाजीपुर काजीपुर थाना क्षेत्र के श्यामचक निवासी दिलशेर, वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी राजीव कुमार और शंभू साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंचनपुर धनुषी के पास बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।
TagsBiharबस-ऑटोभिंड़त3 मौतचीख-पुकारBiharbus-auto collision3 deathsoutcry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





