बिहार

Bihar Accident : कोल्ड ड्रिंक्स से लदे अनियंत्रित पिकअप ने दो भाइयों को कुचला

Sarita
7 March 2025 7:40 AM IST
Bihar Accident : कोल्ड ड्रिंक्स से लदे अनियंत्रित पिकअप ने दो भाइयों को कुचला
x
Bihar Accident : मुजफ्फरपुर जिले में एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो भाइयों को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। घटना साहिबगंज क्षेत्र के राजेपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर सरैया मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक दोनों युवकों की पहचान राजेपुर निवासी किशोर सिंह के पुत्र छोटू सिंह (30) और मनोज सिंह के पुत्र आदित्य कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों मृतक चचेरे भाई थे।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोनों भाई आज किसी काम से अपनी स्कूटी से साहिबगंज बाजार जा रहे थे। तभी कोल्ड ड्रिंक्स से लदे एक अनियंत्रित पिकअप ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद दोनों की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को पीएससी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का परिवार अपने जवान बेटे की मौत से बदहवास है। आक्रोशित लोगों ने ताजपुर और सरैया मार्ग को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में राजेपुर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पिकअप पर कोल्ड ड्रिंक्स लदा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story