
x
Bihar Accident: बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है, जहां अपनी बेटी को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर लौट रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है. बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित इंदिरा सिनेमा हॉल के पास हुई. बताया जा रहा है कि बरबीघा के नसीबचक गांव निवासी 45 वर्षीय रुक्मिणी देवी और उनके पति दिलीप साव अपनी बेटी को हुसैनाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर छोड़ने गए थे. वहां से लौटते समय वे अपने रिश्तेदार से मिलने चकदीवान मोहल्ला गए थे|
जब वे घर लौट रहे थे, तभी बाइपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रुक्मिणी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. उधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharदंपतीट्रककुचलाBiharcoupletruckcrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





