बिहार

Bihar Accident: कार और ऑटो में हुई भयंकर टक्कर, उड़ गए परखच्चे

Sarita
13 Jan 2026 12:24 PM IST
Bihar Accident: कार और ऑटो में हुई भयंकर टक्कर, उड़ गए परखच्चे
x
Bihar Accident: बिहार की राजधानी पटना में आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार (Car) और ऑटो (Auto) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, हादसा गांधी मैदान ट्रैफिक थाना क्षेत्र के अटल पथ पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए बीच सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार और ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया 2 लोगों को गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Next Story