
x
Bihar Accident: बिहार में भोजपुर जिले के गिद्धा थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बक्सर-पटना मुख्य मार्ग पर फॉर्च्यूनर कार ने दो मजदूरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मृतकों की पहचान कैमूर जिले के मझारी गांव निवासी अनिल गुप्ता और रोहतास जिले के महरनिया निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है। दोनों गिद्धा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइनक्स इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी में मजदूर और वेल्डर का काम करते थे। दोनों ड्यूटी करने के लिए कंपनी जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कार का चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है। पुलिस फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है।
TagsBiharफॉर्च्यूनरचपेट2 मौतBiharFortunerhit2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





