
x
Biharबिहार: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाली खबर है। यहां गंगा नदी के किनारे कार चलाना एक दंपत्ति को काफी महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि कार चलाते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर जाने से नई कार सीधे गंगा नदी में जा गिरी। हालांकि राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।पटना के दीघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे गंगा नदी के किनारे अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार एक नई कार गंगा नदी में गिर गई। इस घटना को देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद दो युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ ही देर में कार के अंदर मौजूद दंपत्ति को बाहर निकाल लिया।
वहां 40 से 50 फीट पानी है। हादसे के वक्त कार का शीशा पूरी तरह बंद था। एयर टाइट होने की वजह से कार कुछ देर तक ऊपर ही रही। इस बीच स्थानीय नाविकों खासकर राहुल और आशु नामक युवकों ने बड़ी बहादुरी दिखाई और लाइफ जैकेट की मदद से दंपत्ति को तुरंत मोटर बोर्ड से बचा लिया गया।एसडीपीओ ने बताया कि इन दो युवकों ने एक मिनट के अंदर ही पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया। दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रात हो जाने के कारण कार को बाहर नहीं निकाला जा सका। कार को बाहर निकाल लिया जाएगा। स्थानीय नाविकों ने बड़ी बहादुरी दिखाई है। उन्हें पुरस्कृत करने की भी अनुशंसा की जाएगी।
TagsBiharब्रेकएक्सीलेटरकारगंगाBiharbrakeacceleratorcarGanga जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





