
x
Bihar बिहार: नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बिहटा-सरमेरा टू-लेन के भेन्डा मोड़ के पास हुई। हादसे में मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी 25 वर्षीय अंबेडकर पासवान के रूप में की गई है, जो केशो पासवान के पुत्र थे। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हिलसा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी अनिकेत कुमार हैं।
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंबेडकर अपने बहनोई अनिकेत कुमार के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए अहियाचक गांव जा रहे थे। इसी दौरान भेन्डा मोड़ के पास उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस की मदद से बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अंबेडकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिकेत को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अंबेडकर की शादी अगले महीने 4 दिसंबर को होने वाली थी। वह दिल्ली में एसी तकनीशियन का काम करता था। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा है। अंबेडकर तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे।
रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharयुवकमौतकोहरामBiharyoung mandeathuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





