
x
Bihar बिहार: बिहार के रोहतास ज़िले में एक दुखद घटना घटी है, जहाँ भारी बारिश के बीच एक मकान की छत गिरने से कई बच्चे मलबे में दब गए। 9 साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना ज़िले के डेहरी प्रखंड में हुई। मृतक बच्ची की पहचान देवरिया गाँव निवासी उदय बैठा की बेटी अन्नू राज (9) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को भारी बारिश के बाद देवरिया गाँव में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। कई बच्चे पानी का बहाव देखने के लिए एक पुराने मकान की छत पर चढ़े हुए थे, तभी अचानक छत गिर गई और सभी बच्चे मलबे में दब गए।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अन्नू राज की मौत हो चुकी थी। अन्य बच्चों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
TagsBiharहादसाचीख-पुकारBiharaccidentoutcry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





