बिहार

Bihar: रिटायर्ड फौजी के सिर के ऊपर से गुजरा तेज रफ्तार ट्रक, दर्दनाक मौत

Sarita
9 Jun 2025 12:55 PM IST
Bihar:  रिटायर्ड फौजी के सिर के ऊपर से गुजरा तेज रफ्तार ट्रक, दर्दनाक मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के बेतिया जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक रिटायर्ड आर्मी जवान की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में जवान का सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों की पुलिस से हाथापाई हो गई. ट्रक चालक मौके से फरार जानकारी के अनुसार, घटना जिले के लौरिया नेशनल हाईवे पर हुई. मृतक की पहचान रिटायर्ड आर्मी जवान रामकुमार (45) के रूप में हुई है, जो फिलहाल रामनगर चीनी मिल में गार्ड के पद पर कार्यरत था|
ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. गिरने के बाद उसका सिर पूरी तरह से ट्रक के नीचे कुचल गया और सिर्फ धड़ ही बच पाया. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. परिजनों और पुलिस के बीच हाथापाई सूचना मिलने पर लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर विरोध किया|
इस दौरान मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई. इतना ही नहीं मृतक की पत्नी ने लौरिया थाने में तैनात एसआई सुधीर कुमार का कॉलर भी पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है|
Next Story