बिहार

Bihar : तेज रफ्तार बस ने दुपहिया को कुचला, शिक्षिका की मौत, पति घायल

Sarita
27 Feb 2026 9:39 AM IST
Bihar  : तेज रफ्तार बस ने दुपहिया को कुचला,  शिक्षिका की मौत, पति घायल
x
Bihar : मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित मधौल बाईपास के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में सरकारी शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। घटना मैदापुर रैयती एनएच के समीप की बताई जा रही है। हादसे में सरकारी शिक्षिका सीता देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पति आदित्य प्रकाश के साथ स्कूटी से जा रही थीं। आदित्य प्रकाश कॉलेज प्रोफेसर हैं और इस दुर्घटना में घायल हो गए।
घटना के संबंध में आदित्य प्रकाश ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने घूमने के दौरान उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया। टक्कर के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बस की चपेट में आने से सीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि हादसा तुर्की थाना क्षेत्र में हुआ है, जिसके बाद तुर्की थाने की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और फरार बस चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story