
x
Bihar: गंडक नदी में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कोईरपट्टी घाट के करीब एक बड़ी नाव ने छोटी नाव को जोरदार टक्कर मार दी। छोटी नाव में दो युवकों समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। टक्कर के बाद छोटी नाव नियंत्रण खो बैठी और अचानक पलट गई। पानी में गिरने के बाद 13 लोग किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन दो बच्चियां अब भी लापता हैं।
पुनीता कुमारी (17), पिता: धर्म यादव
सुगी कुमारी (10), पिता: रमेश यादव
खेती के काम से लौट रहे थे सभी लोग
ग्रामीणों के अनुसार, सभी लोग मसानढ़ाब दियारा क्षेत्र में कृषि कार्य के बाद नाव से वापस लौट रहे थे। घटना शाम करीब पांच बजे हुई। छोटी नाव बैजुआ से कोईरपट्टी की ओर जा रही थी, तभी घाट से लगभग 100 मीटर पहले नाविक का संतुलन बिगड़ गया। इसी बीच किनारे खड़ी बड़ी नाव से टक्कर हुई, जिससे छोटी नाव उलट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंडक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह प्राइवेट नाव थी और प्रशासन की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है।
गांव के ही रुपेश कुमार, जो भारतीय सेना में नागालैंड के दीमापुर में तैनात हैं और फिलहाल छुट्टी पर आए हुए हैं, ने बड़ी बहादुरी दिखाई। रुपेश अपनी बाइक से तटबंध पर थे जब उन्हें नाव पलटने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए गंडक नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने एक-एक कर 11 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे वाली जगह पर पानी की गहराई करीब 10 फीट बताई जा रही है।स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पानी का तेज बहाव होने के कारण पलटी हुई नाव का अब तक पता नहीं चल सका है। सर्च टीम लगातार प्रयास कर रही है।
TagsBiharपलटीनाव15 डूबेदोलापताBihar: Boat capsizedkilling 15 and leaving two missing. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





