बिहार

Bihar : खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग

Sarita
16 Sept 2025 8:16 AM IST
Bihar :  खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग
x
Bihar बिहार: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नरियार में एक घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इस बीच, घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे 58 वर्षीय जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कुमुद कुमार आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। वे मूल रूप से छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से सहरसा में जिला पशुपालन पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। फिलहाल वे नरियार के नगर निगम वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें बाहर आने के लिए बुलाया तो वे तुरंत घर से बाहर निकले। इसी बीच गाड़ी से बह रहे डीजल पर उनका पैर फिसल गया और वे गिरकर आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Next Story