
x
Bihar : बिहार के समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घटना जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर सरदारगंज चौक के पास हुई। यह हादसा शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ।
मृतक युवक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहित गांव निवासी आकाश कुमार (25) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक पेय पदार्थ कंपनी का डीलर था। वहीं घायल युवक भी उसी गांव का निवासी अंकुश कुमार है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 28 पर सरदारगंज चौक के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में जुटी
इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
TagsBiharयुवकोंहादसाBiharyouthsaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





