
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां के एक गांव में लोगों ने भैंस चोरी के शक में एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी|
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव की है. मृतक शख्स की पहचान 30 वर्षीय कमलेश सहनी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक शख्स किसी काम से अपनी बहन के घर जा रहा था. तभी रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी. शख्स को ग्रामीणों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए|
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
TagsBiharभैंसचोरीशकयुवकपीटकरमारडाला Biharbuffalotheftsuspicionyoung manbeaten to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





