
x
Bihar बिहार: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या 7 में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति पर ताड़ का पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय मानकी महतो के पुत्र 54 वर्षीय रामचरण महतो के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। परिवार के सदस्य गमगीन हैं। बताया जा रहा है कि रामचरण महतो गढ़सिसई चौक पर चाय पीकर साइकिल से घर लौट रहे थे। अचानक वार्ड संख्या 7 में मुख्य सड़क के किनारे एक ताड़ का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। वह साइकिल समेत पेड़ के नीचे दब गए, जिससे उनकी कमर टूट गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह एक बिजली मिस्त्री तार जोड़ने आया था। तार ताड़ के पेड़ से सटा हुआ था, जिससे पेड़ में आग लग गई। पेड़ पहले से ही खोखला था और आग लगने के बाद कमजोर होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष और एसआई शक्ति सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक रामचरण महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार बेटे हैं। हादसे के बाद उसकी पत्नी अलका देवी समेत पूरा परिवार गमगीन है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
TagsBiharपेड़गिरनेव्यक्तिमौत Bihartreefallingmandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





