
x
Bihar बिहार: नालंदा के हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर कामता हॉल्ट के समीप शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के उपचालक (खलासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक गांव निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पीर ओपी थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव निवासी 65 वर्षीय रामाश्रय पंडित का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण बस से उनका दाह संस्कार करने फतुहा गए थे। वहां से लौटते वक्त कामता हॉल्ट के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर के वक्त उपचालक विजय कुमार बस के दरवाजे पर खड़ा था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया और यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से खिड़कियों को तोड़कर बदहवास यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर हिलसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल उपचालक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का चालक और उसमें सवार अधिकतर लोग नशे में धुत थे। हादसे के बाद भी कई लोग नशे की हालत में बस के अंदर फंसे हुए थे। घटना के कारण सड़क पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है। कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए थें।
TagsBiharबसट्रकटक्करखलासीमौतBiharbustruckcollisioncleanerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





