बिहार

Bihar: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला

Sarita
25 May 2025 10:23 AM IST
Bihar: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला
x
Bihar बिहार: बेगूसराय में शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास हुआ। मृतक की पहचान मुंगेर जिला निवासी युवक के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीराटोल गांव के पास जीरो माइल एनएच 333बी पर हुई। काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस व स्थानीय लोगों के प्रयास से रात करीब 12 बजे युवक की पहचान हुई। उक्त युवक के चचेरे भाई की मौत हो गई थी, वह अपने ननिहाल से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक मुंगेर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत टीका रामपुर निवासी अर्जुन साह का पुत्र रौशन कुमार (19) था। वह अपनी बाइक से साहेबपुर कमाल थाने के मल्हीपुर स्थित अपने ननिहाल गया था।
ममेरा भाई की मौत के बाद वह अपनी मां को छोड़ने उसके ननिहाल गया था। बताया जा रहा है कि वह उसे छोड़कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक तरफ जहां उसके ममेरा भाईके शव को दाह संस्कार के लिए उसके नानी के घर पर रखा गया था। वहीं अब ममेरा भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story