
x
Bihar बिहार: पूर्णिया जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार देर रात बायसी थाना इलाके में मेन रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह (बारात) से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक कंट्रोल से बाहर हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना से दो गांवों में मातम छा गया है, दोनों परिवारों से उनका इकलौता वारिस हमेशा के लिए छिन गया।
हादसा बायसी थाना इलाके में मेन रोड पर पूरब चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान डगरूआ थाना इलाके के मोहम्मदपुर बरसौनी निवासी अरुण मंडल के बेटे बादल मंडल (19) और कोचेली निवासी अरविंद विश्वास के बेटे बादल कुमार (22) के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर बायसी थाना प्रभारी शिवकुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में बाइक की तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
TagsBiharबाइकदो युवकोंमौतBiharbiketwo youthsdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





