बिहार

Bihar : पुनौरा धाम में बनेगा भव्य माता जानकी मंदिर

Sarita
27 Jun 2025 8:26 AM IST
Bihar : पुनौरा धाम में बनेगा भव्य माता जानकी मंदिर
x
Bihar बिहार: अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है. राज्य सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन कर दिया है. राज्य सरकार ने बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 की उपधारा (5) में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इसका गठन किया है. राज्य के मुख्य सचिव को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि विकास आयुक्त को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इन दोनों के नेतृत्व में यह 9 सदस्यीय समिति बनाई गई है. इस समिति के गठन को लेकर विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह है समिति की संरचना
इस 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा सीतामढ़ी के उप विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष, सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव और पुनौराधाम मठ के महंत को सदस्य, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव तथा तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है। न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष के स्तर पर किया जाएगा। यह तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।
Next Story