बिहार

Bihar: केक लाने जा रहे 9 साल के मासूम को ट्रक ने रौंदा, परिवार में कोहराम

Sarita
12 Feb 2026 11:48 AM IST
Bihar: केक लाने जा रहे 9 साल के मासूम को ट्रक ने रौंदा, परिवार में कोहराम
x
Biharबिहार : बिहार के भोजपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां जन्मदिन के जश्न की तैयारी कर रहे एक परिवार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने 9 वर्षीय मासूम को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान इंग्लिश गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह के 9 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रतीक का जन्मदिन था और घर में उत्सव का माहौल था। प्रतीक अपने जन्मदिन का केक लेने के लिए सरैया बाजार जा रहा था। इसी दौरान घांघर गांव के पास सड़क पार करते समय वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story