
Bihar बिहार : बिहार सरकार अवैध बालू खनन को लेकर पूरी तरह सख्त है, लेकिन बालू माफिया सरकार और प्रशासन से पूरी तरह बेखौफ हैं. राजधानी पटना में सोन नदी और गंगा नदी से अवैध बालू खनन का कारोबार चल रहा है, जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन काफी असफल नजर आ रही है. ताजा मामला राजधानी पटना के मनेर और बिहटा का है, जहां पुलिस ने जांच के दौरान अवैध बालू से लदे 8 ट्रैक्टर बरामद किए हैं, जब Bihar : अवैध बालू से लदे 8 ट्रैक्टर बरामद , 2 ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
कर कार्रवाई में जुटी है|
बताया जाता है कि बिहटा के आईआईटी अमहारा थाने के पास जांच के दौरान पुलिस ने अवैध बालू से लदे 2 ट्रैक्टर के साथ 2 ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया है. दोनों ट्रैक्टर पर सोन नदी का पीला बालू लदा मिला. दोनों ट्रैक्टर चालकों के पास बालू का कोई कागजात या चालान नहीं था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया|
वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने मनेर थाने के महादेव स्थान समेत अलग-अलग जगहों पर एनएच-30 से अवैध बालू लदे करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर बरामद किए. पुलिस ने अवैध बालू लदे सभी ट्रैक्टरों को बरामद कर थाने ले आई. पुलिस कह रही है कि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गए. हालांकि लोगों ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टरों को बरामद कर थाने ले आई. ट्रैक्टरों में मौजूद सभी चालकों को मौके से ही छोड़ दिया गया|





