
x
Bihar बिहार: बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के पास उस समय भगदड़ मच गई जब एक 8 फीट लंबा अजगर मुख्य सड़क पर आ पहुंचा. इतना बड़ा अजगर देखकर पर्यटकों के पसीने छूटने लगे. अजगर करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसके चलते कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया. दरअसल, यह पूरी घटना वाल्मीकि बिहार आवासीय परिसर के सामने हुई, जहां सुबह की सैर पर निकले लोगों और पर्यटकों ने सड़क पर एक विशाल अजगर को देखा. इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए|
इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अजगर करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा. इसके बाद वह धीरे-धीरे सड़क छोड़कर वापस जंगल में चला गया. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तेंदुए, भालू और अजगर की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते ये जानवर अक्सर रिहायशी इलाकों में नजर आते हैं|
TagsBiharलंबाअजगरभगदड़ Biharlongpythonstampedeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





