
x
Bihar बिहार: बिहार के बगहा में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मगरमच्छ के हमले से 7 साल के मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना वाल्मीकिनगर के पास त्रिवेणी नहर में हुई। मृतक मासूम की पहचान 7 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा जैसे ही त्रिवेणी नहर में नहाने के लिए उतरा, एक विशालकाय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने मासूम बच्चे को कमर तक चबा लिया। जिससे 7 वर्षीय अभिषेक की जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
TagsBiharनहरमासूममगरमच्छमौतBiharCanalInnocentCrocodileDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





