
x
Bihar बिहार : बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राइवेट हॉस्टल में 7 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हॉस्टल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने जमकर पथराव और तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी अर्जुन ठाकुर (7) के रूप में हुई है, जो पिछले 5 महीनों से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को अर्जुन का शव कमरे में खून से सना मिला। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और गला रेतकर हत्या की गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तभी 200 से अधिक स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। भीड़ ने हॉस्टल में घुसने के लिए ग्रिल तोड़ने की कोशिश की और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस जब लोगों को शांत कराने लगी तो भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया।SDPO गोपाल मंडल ने बताया कि मामले में हॉस्टल संचालक समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। FSL टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए हैं और हॉस्टल के CCTV फुटेज की जांच जारी है।
TagsBiharहॉस्टलबच्चेहत्याBiharhostelchildrenmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





