बिहार

Bihar: ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत,मची चीख-पुकार

Sarita
26 Nov 2025 6:16 AM IST
Bihar: ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत,मची चीख-पुकार
x
Bihar बिहार : बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो-रिक्शा सवार छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
शेखपुरा के यातायात थाना के थानाध्यक्ष सदाशिव ने बताया कि हादसा शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333-ए पर मनियांडा मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी जिससे टेम्पो पर सवार सभी 14 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि टेम्पो सवार सभी यात्री चेवाड़ा प्रखंड के चेवाड़ा और करंडे थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से बाजार करने शेखपुरा पहुंचे थे। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
Next Story