
x
Bihar बिहार: जल संसाधन विभाग को सात निश्चय-2 के अंतर्गत 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त तकनीकी सर्वेक्षण के माध्यम से 604 योजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से लगभग 1.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के अंतर्गत जल संसाधन विभाग ने अब तक 597 योजनाओं को पूर्ण कर 1.18 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा दी है। शेष योजनाओं का क्रियान्वयन प्रगति पर है।
उपर्युक्त योजनाओं के अतिरिक्त हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से 774 अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु चयन किया गया है, जिससे कुल लगभग 5.46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 710 योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा 4.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। शेष योजनाओं का क्रियान्वयन प्रगति पर है।
इस प्रकार, 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग ने अब तक कुल 1307 योजनाओं का क्रियान्वयन कर 5.80 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई है। यह राज्य में अल्प समय में हासिल की गई एक अनूठी सिंचाई उपलब्धि है। जल संसाधन विभाग राज्य में उपलब्ध नदी जल का बेहतर प्रबंधन करते हुए सिंचाई सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।
TagsBihar1307 योजनाओं5.80 लाखहेक्टेयरभूमिसिंचाई Bihar1307 schemes5.80 lakh hectareslandirrigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





