
x
Bihar बिहार: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से करीब 50 बच्चे बीमार हो गए। दोपहर में जैसे ही छात्रों को भोजन परोसा गया, कुछ बच्चों ने उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की। धीरे-धीरे हालत बिगड़ती गई और विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।परिजनों और बच्चों का आरोप है कि खाना बनाते समय चावल के बर्तन में सांप गिर गया था। कुछ छात्रों ने यह बात शिक्षकों को भी बताई थी, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि रसोइया ने सांप को निकालकर बोरे में भरकर फेंक दिया, लेकिन वही खाना बच्चों को परोसा गया, जिससे खाना जहरीला हो गया।
ग्रामीणों की मदद से बीमार बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि कुछ को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर है।घटना की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
TagsBiharमध्य विद्यालयमिड-डे मीलबच्चेबीमारBiharmiddle schoolmid-day mealchildrenillजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





