बिहार

Bihar : भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत

Sarita
4 Sept 2025 8:26 AM IST
Bihar : भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत
x
Bihar बिहार: पटना में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। घटना पटना सिपारा-पुनपुन मार्ग पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुविधा गांव के पास हुई। जहां मसौढ़ी से पटना आ रही एक तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक युवक कुर्जी जी निवासी राजेश कुमार है। बाकी चार मृतकों की पहचान संजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। ट्रक मसौढ़ी से पटना आ रहा था और पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने अचानक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया।
कार में सवार पांचों युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक शवों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंसी हुई थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार में सवार पांचों युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल फोन की घंटी बज रही थी। पुलिस ने जब कॉल रिसीव की तो फोन उठाने वाली महिला ने बताया कि वह पटना के कुर्जी इलाके की रहने वाली है। उसे हादसे की जानकारी दी गई और शवों की पहचान के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।
Next Story