
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और सभी गमगीन हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गाँव में हुआ। मृतका की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गाँव निवासी गुड्डू महतो की बेटी अनन्या कुमारी (4) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के सामने सड़क पर खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची सड़क से काफी दूर जा गिरी। हादसे के बाद परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story





