
x
Bihar: बिहार के सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सौरबाजार थाना इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। खून से लथपथ हालत में बच्ची को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी चार संतानों में पीड़िता सबसे छोटी (ढाई वर्ष) है। घटना के वक्त बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को तौलिए से ढककर अगवा कर लिया। आरोपी उसे पास की एक बाड़ी (बगीचे) में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
एक ग्रामीण ने जब परिवार को घटना की जानकारी दी, तो वे बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। वहां बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को काफी ब्लीडिंग हो रही थी। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सहरसा के साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल में एक रेप पीड़िता बच्ची इलाजरत है। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। डीएसपी ने कहा, प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत होता है। बच्ची फिलहाल होश में है और उसका इलाज जारी है। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
TagsBiharके युवकमासूमरेपहिरासतसंदिग्ध Bihar: Young maninnocent girlrapesuspectcustody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





