
x
Bihar बिहार: बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है जहां गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए. जिसमें से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर हुई. मृतकों की पहचान गौरव कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों युवक नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे थे. नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे|
युवकों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने गोताखोरों को बुलाया और एक युवक को डूबने से बचा लिया जबकि दो युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची जहां गंगा नदी में डूबे एक युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया. वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया|
TagsBiharगंगानहाते2 मौतBiharGangabathing2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





