
x
Bihar बिहार: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32.08 ग्राम हेरोइन, 1,37,600 रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि ढिबरा मोहल्ला निवासी चंदन कुमार और बिट्टू कुमार अपने घर से हेरोइन बेचते थे। छापेमारी के दौरान चंदन के घर से हेरोइन, नकदी और मोबाइल जब्त किए गए। पूछताछ के आधार पर नटवार निवासी सप्लायर बाबर अली उर्फ तेजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story





