बिहार

Bihar: Mid-Day-Meal खाने के बाद 24 बच्चे बीमार,अस्पताल में भर्ती

Sarita
16 May 2025 11:56 AM IST
Bihar:  Mid-Day-Meal खाने के बाद 24 बच्चे बीमार,अस्पताल में भर्ती
x
Bihar बिहार: झारखंड के देवघर में एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी होने लगी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 24 मासूम बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत मिली जानकारी मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया विद्यालय की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चे जब स्कूल से घर पहुंचे तो उन्हें पेट में दर्द और उल्टी होने लगी|
जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत बेहतर है. डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा. बच्चों ने बताया कि उन्हें दाल, चावल और आलू-पतल की सब्जी परोसी गई थी. वहीं देवघर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनोद कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को परोसे गए खाने के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। अब असलियत जांच के बाद ही सामने आएगी।
Next Story