
x
Bihar बिहार: बिहार के हाजीपुर जिले के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कटहल खाने से करीब 20 लोग बीमार पड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल और महनार अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बीमार बच्चों के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को बच्चों को पका हुआ कटहल बांटा गया था। कटहल खाने के बाद महिलाओं और बच्चों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें बुखार आ गया। इसके बाद धीरे-धीरे करीब 20 लोग बीमार पड़ गए।
परिजनों के मुताबिक बीमार बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल और महनार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर एके यादव ने बताया कि कुल 14 मरीज भर्ती हैं और सभी का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कटहल खाने से सभी बीमार पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। बीमार बच्चों की मां बेबी देवी ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी आशा देवी ने लोगों को पका हुआ कटहल खाने के लिए दिया था। कटहल महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों सभी ने खाया। शनिवार से सभी को पेट दर्द होने लगा। उल्टी और बुखार के बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।
उसके बाद सभी को इलाज के लिए महनार अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है। बीमार बच्चों की मां सरिता देवी ने बताया कि कटहल खाने से हमारी तीन बेटियां, एक बेटा और सास बीमार हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सरिता देवी ने बताया कि पड़ोसी आशा देवी ने कटहल खाने को दिया था। इसे लोगों ने खाया और बीमार हो गए। सदर अस्पताल में 14 लोगों का इलाज चल रहा है। आशा देवी, सीमा कुमारी, संगम कुमारी, सुशीला देवी, कुमारी शबनम, राखी कुमारी, राज लक्ष्मी, रूपा देवी, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, शैल देवी, वैष्णवी, बेबी देवी, सरस्वती कुमारी का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
TagsBiharकटहल20 बीमारBiharjackfruit20 fell ill जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





