
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई. दरअसल, एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद के पुत्र रूपेश कुमार (21) और उमेश प्रसाद के पुत्र अंशु कुमार (21) गुरुवार की रात मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह से लौट रहे थे|
इसी दौरान पासवान टोला के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है|
TagsBihar2 युवकोंट्रककुचला2 youthstruckcrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





