
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में दो ठगों ने गहने चमकाने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों के गहने लूट लिए और फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र के रजला में हुई. पीड़ित महिलाओं की पहचान मुन्नी देवी और धर्मशीला देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दो ठग सेल्समैन बनकर उनके मोहल्ले में आए. मुन्नी देवी ने बताया कि सबसे पहले ठगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और कहा कि वे बर्तन साफ करने का पाउडर बेच रहे हैं. वह भी उनकी बातों में आ गई और बर्तन साफ करने के लिए दे दिए|
बर्तन चमकाने के बाद दोनों ठग उनसे कहने लगे कि वे इस पाउडर से उनके सोने के गहने भी चमका सकते हैं. जिसके बाद दोनों ठगों ने चालाकी से उनके गले से मंगलसूत्र उतार लिया और पाउडर से उसे साफ करने लगे. इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाली धर्मशीला देवी भी वहां पहुंच गई. ठगों ने धर्मशीला देवी के गले और कान में पहने आभूषण भी चमकाने के लिए उतार लिए और कहा कि तुम दोनों के आभूषण चमका देंगे।
इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने बताया कि दोनों ठग मौका देखकर अपनी बाइक स्टार्ट कर उनके आभूषण लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हो सके। पीड़िता मुन्नी देवी के मंगलसूत्र की कीमत करीब 75 हजार रुपये है जबकि धर्मशीला देवी के आभूषण की कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। इस तरह दोनों तीन लाख से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है।
TagsBiharजेवरातठगफरार Biharjewellerythugabscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





