बिहार

Bihar : 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Sarita
25 April 2025 7:54 AM IST
Bihar : 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
x
Biharबिहार: कैमूर जिले के नुआंव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. तस्करी के लिए यूपी से भोजपुर जिले के बिहिया जा रहे तस्करों को पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये लोग पहले भी हेरोइन की डिलीवरी कर चुके हैं, जहां डिलीवरी देने और लेने के लिए नया मोबाइल और सिम दिया जाता था. गिरफ्तार दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर के रहने वाले हैं|
दरअसल, मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर नुआंव थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ अकोहली मैदान के पास आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान अकोहली की तरफ से एक बाइक आती दिखी, जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे तेज गति से बाइक लेकर भागने लगे, जिसका पीछा पुलिस ने किया तो वे जैतपुरा पंप कैनाल में पलट गए|
वहीं, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. उसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गई, जहां पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक की डिक्की में हेरोइन है. उसके बाद पुलिस ने डिक्की से 5 प्लास्टिक के डिब्बों से 2.511 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया|
Next Story