
x
Bihar बिहार: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के शिकारपुर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से भारतीय क्षेत्र में तस्करी कर लाई जा रही चार करोड़ रुपये की चरस जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटखौलिया निवासी बैजनाथ कुमार (28) और रूपेश कुमार (18) के रूप में हुई है।
एसएसबी के सहायक सेनानायक अविनाश पटेल की रिपोर्ट पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर बाइक पर मादक पदार्थों की बड़ी खेप लेकर भारतीय सीमा में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी ने पुलिस को सूचित किया और संभावित रास्ते की नाकाबंदी कर दी। इसके बाद जैसे ही बाइक सवार दो व्यक्ति आते दिखे, उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर सवार भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी के समक्ष तलाशी के दौरान उनकी बाइक की डिक्की से 41 पैकेट में रखा 19 किलो 273 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर गांजा और बाइक जब्त कर ली गई।
वहीं, जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 85 लाख 46 हजार बताई जा रही है। सिकटा थानेदार नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
TagsBiharचरसतस्करगिरफ्तारBiharhashishsmugglerarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





