
x
Bihar बिहार: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मचहा गांव के वार्ड संख्या 10 स्थित एक तालाब में दो दोस्त नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। एक दोस्त डूबने लगा तो दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी क्रम में दोनों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान मचहा गांव निवासी अवधेश राम के पुत्र श्याम कुमार (16) और रामाधार राम के पुत्र रोहित कुमार (22) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsBiharतालाबदोस्तोंमौतBiharpondfriendsdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





