बिहार

Bihar: गहरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Sarita
1 Sept 2025 10:25 AM IST
Bihar: गहरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार में रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बारी टोला स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शिवम कुमार (14) और अंकुश कुमार (11) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलने गए थे। इसी दौरान दोनों तालाब में चले गए और नहाने लगे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Next Story