
x
Bihar बिहार: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के भोगदावर हावड़ा में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन पर यात्रा करते समय 14 वर्षीय आजाद आलम सिलीगुड़ी-अररिया एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पथमारी थाना पुलिस और रेलवे पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की मदद से घायल आजाद को ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दुर्घटना में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक किशोर आजाद आलम दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पंचायत के बांसबाड़ी गांव का निवासी था। उसके पिता मरघुब आलम मजदूर थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरा इलाका शोक में डूब गया। पथमारी थाना प्रमुख सोना कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार रात करीब नौ बजे जब आजाद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Next Story





